(कविता शर्मा): हरियाणा के करनाल में 11 दिसंबर को ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे इस महासम्मेलन के जरिए जहां ब्राह्मण समाज मुख्यमंत्री के सामने अपनी कई मांगे रखेगा तो वहीं भाजपा भी महाकुंभ के जरिए ब्राह्मणों को साधने की तैयारी में है कार्यक्रम को लेकर सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक ने आज प्रेस वार्ता की और बताया कि महासम्मेलन में ब्राह्मण समाज की तरफ से कई मांगे रखी जाएंगी और तैयारियां जोर शोर से चली हुई है। हरियाणा सरकार 36 बिरादरी को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही है महर्षि बाल्मीकि जयंती अंबेडकर जयंती की तरह अबे ब्राह्मण वोटरों को साधने के लिए भाजपा पहले ही ताना-बाना बुन रही है यही वजह है कि 11 दिसंबर को सीएम सिटी करनाल में ब्राह्मण महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है इस महासम्मेलन में जहां भाजपा के दिग्गज नेता सांसद हिस्सा लेंगे तो वहीं प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज के लोग महासम्मेलन का हिस्सा बनेंगे सांसद रमेश कौशिक ने सोनीपत में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सीएम सिटी करनाल में होने वाले इस महासम्मेलन में मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे इस महासम्मेलन में ब्राह्मण समाज की तरफ से ब्राह्मणों के कई मांगे रखी जाएंगी और उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की तरफ से ब्राह्मण समाज के लिए उस दिन बड़ी घोषणाएं की जाएंगी।
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि पिछले 2019 के विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक कई ऐसी मांगे हैं जो कि सरकार के सामने रखी जाएंगी हालांकि वह कौन सी मांगे है और कौन सी नाराजगी है इसका खुलासा उन्होंने प्रेस वार्ता में नहीं किया उन्होंने कहा कि महासम्मेलन के दिन ही ब्राह्मण समाज मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांगे रखेगा।
Read also : 4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पूरी की तैयारियां
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए और ब्राह्मणों को न्योता देने के लिए टीम प्रदेश व्यापी दौरा कर रही है युवा सांसद कार्तिकेय शर्मा और उनकी टीम प्रदेश भर में महा सम्मेलन की तैयारियों में जुटे हैं और अलग-अलग जिलों में ब्राह्मण समाज के नेता और सांसद कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं राजनीतिक पंडितों की मानें तो 2024 में ब्राह्मण समाज का एकमुश्त वोट हथियाने के लिए सरकार ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है और सरकार सभी समाज के लोगों की नाराजगी दूर करने के लिए अभि से ताना-बाना बुन रही है। ऐसे में अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री इस महासम्मेलन में ब्राह्मण समाज को क्या तोहफा देते हैं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

