Bollywood :बिग बॉस 20 में सलमान खान ने कैटरीना कैफ के बॉडी शेमिंग पर जताई नाराजगी, अब एजाज वारिस ने वीडियो जारी कर कहा- मुझसे गलती हुई
Entertainment News Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। इसी बीच पाकिस्तान के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और आरजे एजाज वारिस का एक पुराना बयान भी चर्चा में आ गया, जिसमें उन्होंने कैटरीना के बढ़े वजन को लेकर मजाक किया था। मामला तब और चर्चा में आया जब सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के 19 सितंबर के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में फिल्मी सितारों को ट्रोल करने और बॉडी शेमिंग करने वालों को फटकार लगाई। सलमान ने बिना नाम लिए कैटरीना का बचाव करते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना सामान्य बात है और वह फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। जब वह फिल्मों में वापसी करेंगी तो फिट हो जाएंगी।Bollywood
Read Also: Good News: 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं दीपिका पादुकोण, गणेश उत्सव में घर आई लक्ष्मी
सलमान खान के इस बयान के बाद एजाज वारिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कैटरीना कैफ से माफी मांगी। एजाज ने कहा कि उन्होंने ‘बिग बॉस’ का वह क्लिप देखा, जिसमें सलमान उनके बयान का जिक्र कर रहे थे। इसके बाद उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें कैटरीना के बारे में इस तरह की बातें नहीं कहनी चाहिए थीं। उन्होंने कहा कि वह सलमान और कैटरीना दोनों के फैन हैं और रिकॉर्डिंग के दौरान पता नहीं किस फ्लो में उन्होंने ऐसी बातें कह दीं। एजाज ने कहा कि उनकी बातों से कई लोगों के दिल दुखे हैं और अगर कैटरीना को भी उनकी बातों से बुरा लगा है तो वह उनसे दिल से माफी मांगते हैं।Bollywood
Read Also: OTT पर आ रही ये तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, IMDb पर 8.8 रेटिंग, जानें कब और कहां देखें
एजाज वारिस ने अपनी सफाई में कहा कि उनका इरादा कैटरीना कैफ को बॉडी शेम करने का नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्होंने ये बातें कैजुअल अंदाज में कही थीं, लेकिन अब उन्हें लगता है कि उनसे गलती हुई। वीडियो में एजाज ने सलमान खान, कैटरीना कैफ और दर्शकों से भी माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनके शब्द लोगों को बुरे लगे होंगे, लेकिन उनकी नीयत बॉडी शेमिंग की नहीं थी। इस पूरे मामले के बाद कैटरीना के वजन को लेकर की गई सोशल मीडिया टिप्पणियां और सलमान खान का उन्हें सपोर्ट करना एक बार फिर चर्चा में है।Bollywood
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterBollywood

