गुजरात विधानसभा में दूसरे चरण का मतदान आज 833 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद

Gujarat Assembly Election, गुजरात विधानसभा में दूसरे चरण का मतदान आज 833...

(प्रियांशी श्रीवास्तव) :  गुजरात विधानसभा के चुनाव को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच आज दूसरे चरण का महारण होगा जहा आज 833 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। जिसका नतीजा 7 दिसंबर को आएगा।                                        Gujarat Assembly Election,

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 विधानसभा सीट पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 61 राजनीतिक दलों के 833 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 285 निर्दलीय भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद शहर के रानिप इलाके में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। तो वही आपको बता दें कि  प्रधानमंत्री  मोदी ने लोगो से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील  की।

Read also:कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन फरवरी, 2023 के दूसरे पखवाड़े में, रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर से भाजपा सांसद अमित शाह, अहमदाबाद के नारणपुरा में नगर निगम के एक कार्यालय में स्थापित केंद्र में मतदान करेंगे। दूसरे चरण में 14,975 बूथों पर मतदान होगा, जिसके लिए 1.13 लाख चुनाव कर्मचारियों को दूसरे चरण के चुनाव के लिए तैनात किया गया है। कुल 2.51 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के योग्य हैं, जिनमें 1.29 करोड़ पुरुष और 1.22 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, 18 से 19 वर्ष की आयु के 5.96 लाख मतदाता हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Gujarat Assembly Election,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *