चीन में कोरोना से अब तक की सबसे भयावह लहर आयी है। यह चीन में अब तक की सबसे तेजी से फैलने वाली लहर है। एक रिपोर्ट के अनुसार चीन में 5 लाख से अधिक लोगों के कोरोना से मौत होने की उम्मीद है। चीन के स्वास्थ अधिकारीयों का कहना है की आने वाले दिनों में यहां 80 करोड़ लोगों के संक्रमित होने की उम्मीद है। लेकिन चीन के आधिकारिक आंकड़े बहुत ही कम है। China news corona virus hindi
चीन के अधिकारीयों का कहना है की अभी तक वहां कोरोना से सिर्फ 7 मौतें ही हुई है। दरअसल बात ये है की चीन का कोरोना से होने मौत मानने का तरीक़ा विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के विपरीत है। वह सिर्फ उन्ही लोगों को कोरोना से हुई मौत बता रहा है जिनकी मौत सिर्फ साँस कि बीमारियों से हुई है।
वहीं चीन के अलावा दक्षिण कोरिया में भी कोरोना काफी तेजी से फ़ैल रहा है। चीन में कोरोना का नया वैरिएंट BA.5.2.1.7 यानी BF.7 भी मिला है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह ओमिक्रॉन का सबसे खतरनाक म्यूटेशन है। बता दें की यह नया वैरिएंट एक साथ 18 लोगों को संक्रमित कर रहा है। जिससे वहां की स्थिति काफी ज्यादा भयावह हो गयी है। सामने आ रही तस्वीरों के अनुसार वहां के अस्पताल मरीजों से पूरी तरह भर चुके हैं जिससे की नए मरीज वहां एडमिट होने के लिए डॉक्टर के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं।
वहीं मेडिकल स्टोर पर काफी ज्यादा लम्बी लाईने लगी हैं। बीजिंग के सबसे बड़े श्मशान घाट पर भी 24 घंटे अंतिम संस्कार हो रहे हैं। वहीं चीन के सरकारी आंकड़ों में वहां कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या सिर्फ 5 से 10 ही है।
Worldometers.info के रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में एक हफ्ते में कोरोना के 34 लाख 84 हजार मामले सामने आए हैं। वहीं 9 हजार 928 लोगों की मौत के आधिकारिक आंकड़े आए है। चीन में 7 दिन में 15 हजार 548 केस और 7 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स को आशंका है कि सही आंकड़ा छुपाया जा रहा है। और कोरोना मरीजों की संख्या कई गुना ज्यादा हो सकती है।
Read also: रायपुर में G-20 देशों की बैठकों के लिए तैयारियां शुरू, राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
वहीं जापान, दक्षिण कोरिया और फ्रांस में एक हफ्ते में कोरोना के सबसे ज्यादा केसेस आए हैं। इन देशों में मरीजों की संख्या 10 लाख 65 हजार, 4 लाख 61 हजार और 3 लाख 58 हजार है। भारत में 7 दिन में 1,081 मामले सामने आए हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार BF.7 अब तक का सबसे खतरनाक वैरिएंट है। यह वैक्सीनेटेड और नॉन वैक्सीनेटेड दोनों तरह के लोगो को अपना शिकार बना सकता है। और यह तेजी से फैलने वाला वैरिएंट भी है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

