सिडनी के बॉन्डी बीच पर हनुक्का जश्न के दौरान हुए हमले में 16 लोग मारे गए

Bondi Beach Attack

 Bondi Beach Attack :  ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के सबसे मशहूर बीच में से एक बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का के जश्न के दौरान हुए हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने इसे यहूदी विरोधी आतंकवाद की घटना करार दिया। Bondi Beach Attack  Bondi Beach Attack 

Read also- Delhi Air Quality: वायु की गुणवत्ता सुधारने के लिए स्थायी समाधान की जरूरत

अधिकारियों ने कहा कि यह हमला यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया। हनुक्का के पहले दिन का जश्न मनाने के लिए सिडनी के बॉन्डी बीच पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। इस दौरान बंदूकधारियों ने हमला कर दिया।अधिकारियों ने कहा कि इस आतंकवादी हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए और 38 अन्य घायल हो गए। Bondi Beach Attack 

Read also-Foreign Tour: PM नरेंद्र मोदी का चार दिन का विदेश दौरा, आज रवाना होंगे

न्यू साउथ वेल्स के स्वास्थ्य मंत्री रयान पार्क ने कहा कि मरने वालों की संख्या 12 से बढ़कर 16 हो गई है, जिनमें 12 साल का एक बच्चा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि तीन अन्य बच्चों का भी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। Bondi Beach Attack 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *