हॉलीवुड हो या बॉलीवुड एक कलाकार हमेशा अपनी पहचान अपनी एक्टिंग स्किल्स से ही बना पाता है। अक्सर आपने ये भी सुना होगा की भीड़ में अलग दिखने वाले को ही जनता में पहचान मिल पाती है। आज हम आपके लिए लेकर आएं है एक ऐसे ही कलाकार की कहानी जो हॉलीवुड में अपनी बेहतरीन चॉइस और शानदार अभिनय के लिए पहचाने जाते है। हॉलीवुड के ये अभिनेता और कोई नहीं टॉम क्रूज है। फिल्मों में किए जाने वाले अपने हैरतअंगेज स्टंट्स के लिए भी मशहूर हैं।
अपने करियर में एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्में देने वाले टॉम क्रूज के नाम एक ऐसी फिल्म है। जिसकी दीवानगी उसका नाम आते ही दर्शकों के चेहरे पर झलकती है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता के करियर की सुनहरे अक्षरों से लिखी फिल्म सीरीज ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की। यह एक ऐसी फिल्म सीरीज है, जिसमें अभिनेता ने अपने एक्शन स्किल्स को बढ़िया तरीके से प्रदर्शित किया है। इसकी एक झलक हाल ही में अभिनेता ने इस सीरीज की आगामी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ की शूटिंग के दौरान का वीडियो साझा करके दिया है।
So excited to share what we’ve been working on. #MissionImpossible pic.twitter.com/rIyiLzQdMG
— Tom Cruise (@TomCruise) December 19, 2022
वीडियो के आते ही उनके फैंस ने उनकी जमकर तारीफ करना शुरू कर दिया है। टॉम क्रूज एक बार फिर अपनी फिल्म सीरीज ‘मिशन इम्पॉसिबल’7 की वीडियो साझा करने से सुर्खियों में आ गए है। टॉम क्रूज ने वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफार्म ट्विटर के माध्यम से की है। अबतक वीडियो पर दो लाख चौवन हजार छह सौ लाइक आ चुके है। दर्शकों ने वीडियो को रीट्वीट भी जमकर किया है साथ ही कॉमेंट कर टॉम क्रूज की तारीफ की है।
Read also: सभंलकर रूमहीटर का करें इस्तेमाल नही तो हो सकता है जानलेवा
वहीं एक यूजर ने लिखा है जब कोई व्यक्ति साइंटोलॉजी की कल्पना में विश्वास करता है तो वह अविश्वसनीय रूप से साहसिक कारनामे कर सकता है। अफसोस की बात है कि यह टॉम क्रूज जैसी कुछ आत्माओं के छोटे से लाभ के लिए अपने जीवन को त्याग देने वाले हजारों समर्पित अनुयायियों के शोषण की एक प्रणाली को भी जन्म देता है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

