अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का श्रीनाथजी मंदिर में हुआ रोका, राधिका मर्चेंट जल्द ही बनेगी अंबानी परिवार की छोटी बहू

Ambani family celebration, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का श्रीनाथजी मंदिर .....

अंबानी परिवार में इन दिनों फिर से खुशियों का माहौल है। कुछ दिन ही पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। अब वहीं मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का रोका हो गया है। वहीं अनंत अंबानी का रोका राधिका मर्चेंट के साथ हुआ है। साथ ही सोशल मीडिया में रोका सेलिब्रेशन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। इस खास रोका की रस्म निभाने के लिए पूरा अंबानी परिवार और मर्चेंट परिवार राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर पहुंचा।

कपल्स की रोका सेरेमनी की फोटो सामने आ गई है। लेकिन जो फोटो सामने आई है वो थोड़ी सी ब्लर है, ब्लर फोटो में अनंत और राधिका नजर आ रहे हैं। इस मौके पर सेलिब्रेशन में अनंत ब्लू कलर का कुर्ता पजामें पहने दिखाई दे रहें हैं तो वहीं राधिका लाइट पिंक और रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही है।

लंबे समय से जानते हैं एक दूसरे को राधिका और अनंत

बता दें कि अनंत और राधिका काफी लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। साथ ही राधिका को अंबानी परिवार के हर फैमिली फंक्शन में भी देखा जा चुका है। लेकिन अब राधिका बहुत जल्द अंबानी परिवार की छोटी बहू बनने वाली हैं।

 

Read also: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का किया उद्घाटन

इंडियन क्लासिकल डांसर भी हैं राधिका मर्चेंट

राधिका मर्चेंट अब अंबानी परिवार की छोटी बहू बनने जा रही है। साथ ही फैंस ये भी जानने के उत्सुक है कि राधिका मर्चेंट कौन है, और वह क्या करती है। अब इस तरह के सवाल सोशल मीडिया में  तेजी से वायरल हो रहे हैं। साथ ही आपको बता दें कि राधिका मर्चेंट शैला मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन एनकॉर हेल्थकेयर के CEO हैं। राधिका और अनंत बचपन से ही एक दूसरे को जानते हैं। साथ ही राधिका मर्चेंट इंडियन क्लासिकल डांसर भी हैं। शायद आपको याद होगा इसी साल जून में अंबानी परिवार ने राधिका मर्चेंट के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी होस्ट की थी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *