BSNL का ये छोटू रिचार्ज पैक कर देगा सब प्लान की छुट्टी, 19 रुपये में मिलेगी 90 दिनों की वैलिडिटी

भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL देश के सबसे BSNL का 19 रुपये का रिचार्ज प्लान नार्थ ईस्ट जोन के लिए पेश किया गया था। जिसकी कीमत सिर्फ 19 रुपये ही है । इस बीएसएनएल रिचार्ज प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। अगर हम इस रिचार्ज की बेनिफिट्स की बात करें तो वहीं आपको 20 मिनट का कॉलिंग टाइम मिलेगा, जिससे आप किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकते हैं। लेकिन इसमें आपको डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फीचर नहीं मिलेगा।

इसके अलावा रिलायंस, एयरटेल, जिओ और वीआई भी इस लिस्ट में शामिल है। ये कंपनियां अपने यूजर्स को कई शानदार रिचार्ज ऑफर करती रहती है। लेकिन आज हम आपको BSNL  के कई रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहें हैं। जिसने सभी टेलीकॉम कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। जी हां सही सुना आपने आज हम बात कर रहे हैं BSNL के 19 रुपये के छोटे पैक रिचार्ज प्लान के बारे में जो आपको 90 दिनों की वैलिडिटी देगा।

वहीं BSNL के अलावा एयरटेल, जिओ और वीआई भी इस तरह के रिचार्ज प्लान देते हैं। वहीं अगर हम Reliance Jio की बात करें तो कंपनी आपको 15 रुपये का रिचार्ज प्लान देते हैं । जो आपके वर्तमान प्लान के वैलिडिटी के समान वैधता के साथ आता है। इसमें आपको 1GB डाटा मिलता है। साथ ही बता दें कि यह रिचार्ज प्लान तभी काम करेगा, जब आपके पहले से कोई प्लान एक्टिव होगा। ये रिचार्ज प्लान महीना, तिमाही या सालाना भी हो सकता है।

Read also:- बघेल ने मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए मंत्रियों एवं विधायकों के साथ मिलेट्स से बने व्यंजनों का लिया जायका

अगर कहीं Airtel और Vi की बात करें तो ये दोनों ही ऑपरेटर्स 19 रुपये का ही प्लान पेश करते हैं, जो 1 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके बाद आपको 1GB डाटा का ऑफर दिया जाता है। आपको बता दें कि यह प्लान Reliance Jio के बूस्टर प्लान से भी अलग है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *