रजनीकांत की ‘जेलर’ में हुई खूबसूरत हसीना की एंट्री, जानें नाम…..

रजनीकांत की नई मूवी ‘जेलर’ की शूटिंग फरवरी में शुरू हो जाएगी। वहीं इस मूवी में रजनीकांत के अलावा मोहनलाल और शिवा राजकुमार की अहम भूमिका है। साथ ही इस मूवी की साउथ की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया नजर आने वाली है। वहीं इस मूवी का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं। और यह तमिल भाषा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। साथ ही इस मूवी की शूटिंग की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही है।

जेलर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया


मूवी के कास्ट और क्रू को देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार यह जानकारी मिली है कि एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने 2 दिन शूटिंग हैदराबाद में की है। साथ ही ये भी जानकारी मिली है कि ‘तमन्ना भाटिया जेलर और बांद्रा नामक दो फिल्मों की शूट कर रही है। अभी हाल ही में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने जेलर की 2 दिन की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके बाद वह मलयालम फिल्म बांद्रा का नया शेड्यूल शूट करने गई है।

साथ ही अब वह एक्टर रजनीकांत के साथ जेलर मूवी की चेन्नई में एक दिन शूटिंग करती हुए नजर आएंगी। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इसके पहले अपनी बड़ी फिल्मों पर बात करते हुए कहा है कि ‘2022 मेरे लिए काफी अच्छा था। मुझे इस वर्ष से भी यहीं आशा है। मैं एक भूमिका से दूसरी भूमिका में काम कर रही हूं। कई बार यह थका देने वाला होता है लेकिन मुझे कई बार इससे अच्छा भी लगता है। मैं बड़े पर्दे पर इसी प्रकार अच्छा काम करते रहना चाहती हूं।’

Read also:- राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल का रामचंद्र छत्रपति के बेटे ने किया विरोध

वहीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया कई वेब सीरीज में भी नजर आने वाली है। वह जल्द जी करदा, लस्ट स्टोरीज, भोला शंकर और जेलर जैसी मूवी में नजर आएंगी। जेलर तमिल, एक्शन, कॉमेडी मूवी है। इस मूवी का निर्माण कलानिधि मारन कर रहे हैं। वहीं जेलर का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंद्र ने किया है। मूवी में राम्या कृष्णन भी है। वहीं इस फिल्म में तमन्ना भाटिया एक्ट्रेस है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *