इस वक्त की बड़ी खबर: 2 फाइटर प्लेन सुखोई और मिराज हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश 

Sukhoi Mirage Crash News, इस वक्त की बडी खबर: 2 फाइटर प्लेन सुखोई और ....

इस वक्त की बड़ी खबर राजस्थान से सामने आ रही है प्लेन क्रैश हो गया है। आगरा से विमान ने उड़ान भरी थी। सूचना पाते ही पुलिस दल बल के साथ पहुंच चुका है। जिसके बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

ताजा जानकारी की अनुसार खोज और बचाव अभियान शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था। मध्य प्रदेश के मुरैना के पास एक सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिसके कुछ अवशेष राजस्थान के भरतपुर में पाए गए है।

भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान आज सुबह ग्वालियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए। विमान नियमित परिचालन उड़ान प्रशिक्षण मिशन पर थे। इसमें शामिल तीन पायलटों में से एक को घातक चोटें आईं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Read also : रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’ क्यों हुई सुस्त

रक्षा सूत्रो से जानकारी  मिल पा रही है कि दुर्घटना के दौरान Su-30 में 2 पायलट थे जबकि मिराज 2000 में एक पायलट था। प्रारंभिक रिपोर्ट बताती है कि 2 पायलट सुरक्षित हैं। एक IAF हेलिकॉप्टर तीसरे पायलट के स्थान पर जल्द ही पहुंच रहा है अभी  किसी भी जान माल को लेकर को कुछ कहा नही जा  सकता है। हालांकि अभी किसी भी बात की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नही हुई है। फिलहाल घटना से जुड़े अपडेट जैसे जैसे मिल पा रहै हैं आप तक पहुंचाए जा रहे हैं….

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *