CM नीतीश कुमार का बड़ा बयान…..मरते दम तक BJP के साथ नहीं जाऊंगा

Nitish kumar on BJP, CM नीतीश कुमार का बड़ा बयान.....मरते दम तक BJP के ....

अमन पांडेय : सत्ताधारी जदयू में मचे सियासी उठाव-पटक के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया। नीतीश कुमार ने कहा कि मरते दम तक बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। CM ने कहा मुझे मर जाना कबूल है, लेकिन बीजेपी के साथ जाना नहीं।नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग अटलजी को मानने वाले लोग हैं। उन्होंने दावा किया कि हमने बीजेपी को छोड़ दिया था। लेकिन इन्होंने जो किया सबने देखा। हम लोगों ने इन्हें कितनी इज्जत दी। नीतीश कुमार ने कहा, चुनाव तो होने दिजिए इस बार, सबको पता चल जाएगा कि कितनी किसकी सीटें आती है।

नीतीश कुमार का ये बयान ऐसे वक्त पर आया, जब उनकी पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया था, जदयू के बड़े नेता बीजेपी के संपर्क में हैं। इससे पहले जब उपेंद्र कुशवाहा एम्स में भर्ती हुए थे, तब उनकी फोटो भी कुछ बीजेपी के नेताओं के साथ सामने आई थी। इसके बाद बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जाने लगे थे। हालांकि, कुशवाहा ने कहा कि वे जदयू कगो छोड़ कर नहीं जाने वाले।

Read also: अखिलेश ने चला दलित- ओबीसी कार्ड

बता दें कि, इससे पहले बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि अब बीजेपी किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार के साथ समझौता नहीं करेगी। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति में बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी स्पष्ट कर चुके हैं। कि नीतीश कुमार किसी भी गठबंधन के लिए बोझ बन चुके हैं। नीतीश में प्रचार नहीं किया होता तो जेडीयू 15 सीट नहीं जीत पाती। उन्हेंने कहा नीतीश के जाने से बीजेपी खुश है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *