इन दो साउथ स्टार्स की फिल्मों का बजा डंका, पठान की आंधी का नहीं पड़ा असर

जहां चारो तऱफ शाहरुख खान की फिल्म पठान की चर्चा हो रही है और पठान आए दिन एक रिकॉर्ड बना रही है। इसी बीच साउथ ऑडियंस को भी पोंगल पर दो धमाकेदार फिल्मों की रिलीज मिली वरिसु और थुनिवु की बादशाहत के आगे पठान की भी नहीं चली। इन दोनों मूवीज के कलेक्शन में पठान सेंध लगाने में फेल साबित हुई है।

वरिसु और थुनिवु पर पठान की आंधी का कोई असर नहीं पड़ा है। साउथ स्टार्स की ये फिल्में न सिर्फ घरेलू मार्केट में बल्कि वर्ल्डवाइड भी बेहतरीन कमाई कर रही है। अजीत कुमार की थुनिवु औऱ थलपति विजय की वरिसु की तारीफ तो आपने सुन ली अब दोनों फिल्मों की कमाई के बारे में भी जान लेते हैं। 11 जनवरी को साउथ इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार्स के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश हुआ। दोनों ही तमिल सिनेमा के मास एंटरटेनर हैं।

Read also:- इनकम टैक्स में कितनी मिली राहत, जानिए कितनी आय पर कितना देना होगा टैक्स

कलेक्शन में कौन सी फिल्म आगे

विजय रश्मिका मंदाना की जहां एक्शऱन फैमिली ड्रामा है, वहीं अजीत कुमार की थुनिव एक्शन थ्रिलर। दोनों की इस बॉक्स ऑफिस भिड़ंत में विजय की वरिसु बाजी मारती दिख रही है। बता दें कि अजीत और विजय के बीच 8 साल बाद ये बॉक्स ऑफिस क्लैश हुआ। वरिसु का रिलीज है उधर अजीत कुमार की थुनिवु ने तीसरे रविवार 19 वें दिन तक इंडिया में 114.75 करोड़ का कारोबार किया। अजीत की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 187.6 करोड़ है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *