आज 7 फरवरी को 7 फेरे लेंगे सिड-कियारा, रॉयल वेडिंग में होटल से लेकर खाना हर चीज होगी शाही

Kiara advani wedding, आज 7 फरवरी को 7 फेरे लेंगे सिड-कियारा, रॉयल वेडिंग में ...

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की आज 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट में दोनो शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वैलेंटाइन की शुरुआत होते ही ठीक एक पहले ‘रोज डे’ पर यह कपल्स अपने रिश्ते को आज एक नया नाम देने जा रहे हैं। वहीं रॉयल अंदाज में हो रही इस शादी में करीबन 10 देशों की और 100 से ज्यादा डिशेज गेस्टों को सर्व की जाएंगी।

हल्दी-मेहंदी और संगीत सेरेमनी से लेकर सारे फंक्शन सोमवार को ही पूरे किए जा चुके हैं। सारे फंक्शन होते ही किले के चारों तरफ टाइट सिक्योरिटी रखी दी गई है। वहीं दूसरी तरफ सोमवार की रात फोर्ट गुलाबी रोशनी में बेहद ही खूबसूरत नजर आया। इस कपल्स की शादी में करन जोहर. शाहिद कपूर, मनीश मल्होत्रा, वरुन धवन, विक्की कौशल, नीती अम्बानी, और मीरा राजपूत से लेकर सारे बॅालीवुड स्टार इस कपल्स की शादी में शामिल हुए हैं।

इस कपल्स की शादी में कियारा की दोस्त ईशा अंबानी और आनंद पीरामल जैसे सेलेब्रिटीज शामिल हुए हैं। साथ ही सिक्योरिटी भी हाई रखी गई है। आपको बता दें कि तीन सुरक्षा एजेंसीज इस कपल्स की शादी में पूरी किले की देखरेख के लिए लगाई गई है। और वहीं दूसरी तरफ सूर्यगढ़ फोर्ट के चारो तरफ गार्ड्स हथियारों के साथ तैनात किए गए हैं। और इस शादी में फोन का इस्तेमाल करना सख्त मना है।

Read also:- भूटान की नेशनल असेंबली से आए संसदीय शिष्टमंडल ने संसद भवन परिसर में लोक सभा अध्यक्ष के साथ की बैठक

‘शेरशाह’ मूवी के प्रोड्यूसर शब्बीर बॉक्सवाला ने इस कपल्स को शादी की शुभकामनाएं दी। साथ ही शब्बीर ने दोनों की जोड़ी को अमेजिंग कहा है। दरअसल उन्होंने ये भी कहा कि अब ‘शेरशाह’ की रील लाइफ जोड़ी रियल लाइफ में शादी करने जा रही है। और कहा कि दिवंगत कैप्टन विक्रम भी ऊपर से उन्हें आशीर्वाद दे रहे होंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *