वैलेंटाइन डे पर शिवसैनिकों ने प्रेमियों को दी चेतावनी, ‘जहां मिलेंगे बिट्टू-सोना तोड़ देंगे कोना-कोना’

आपको पता ही होगा कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। दरअसल वैलेंटाइन डे को लेकर शिवसैनिकों ने एक मोर्चा खोला है। जिसमें मध्य प्रदेश के सागर जिले में पहलवान बाबा मंदिर में जुटे शिव सैनिकों ने अपनी तैयारियों के बारे में बताया है कि, कि लट्ठों में केसरिया रंग लगाकर वैदिक मंत्र उच्चारण से सरसों का तेल पिलाया गया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि अश्लीलता फैलाने वाली प्रेमी युगलों को सबक सिखाने का संकल्प लिया गया है।

जहां मिलेंगे बिट्टू-सोना तोड़ देंगे कोना-कोना

बता दें कि शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि वैलेंटाइन डे हमारे भारत की संस्कृति नहीं है। लेकिन कुछ प्रेमी युगल भ्रमित हो गए हैं, जिसमें प्रेमी युगल वैलेंटाइन डे की आड़ में अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही तिवारी ने ये भी कहा है कि ऐसे प्रेमी युगलों को सबक सिखाने के लिए आज हम लोगों ने लाठियों में सरसों का तेल लगाकर लाठियां तैयार कर ली है।

Read also:- राहुल गांधी द्वारा कश्मीर पर दिए बयान पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का पलटवार

दरअसल आपको बता दें कि उप राज्य पप्पू तिवारी ने कहा है कि मैने होटल, रेस्टोरेंट और संचालको से लेकर सभी को ये चेतानवी दे दी है कि प्रेमी युगल को होटल, रेस्टोरेंट किराए पर बिल्कुल भी ना दें। लेकिन अगर कहीं और किसी भी तरह से कोई प्रेमी युगल होटल या रेस्टोरेंट में मिलता है तो उसकी तुरंत शादी करा दी जाएंगी।साथ ही अगर उस दौरान होटल में तोड़फोड़ होती है तो उसकी जिम्मेदारी होटल के संचालको की होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *