फैंस ने शाहरुख खान के नाम का बनवाया टैटू, किंग खान का जवाब सुनकर छूट जाएंगी

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपने खुले मिजाज के स्वभाव लिए काफी जाने जाते हैं। आए दिन शाहरुख खान फैंस से रूबरू होने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आस्क एसआरके (#AskSRK) सेशन रखते हैं। दरअसल सोमवार को फिर से अभिनेता ने आस्क एसआरके सेशन के दौरान अपने चहेते फैंस का सवालों का जवाब दिया है। बता दें कि इस बीच शाहरुख खान के एक क्रेजी फैन ने उनके नाम के टैटू की फोटो शेयर की है। दरअसल टैटू देखकर सुपरस्टार ने मजेदार रिएक्शन भी दिए हैं।

फैन के टैटू पर शाहरुख खान ने किया मजेदार रिप्लाई

बता दें कि सोमवार को ट्विटर पर एक फैन ने अपने हाथ पर बने किंग खान के नाम के टैटू की फोटो शेयर की है। फोटो पोस्ट करने के दौरान फैंस ने शाहरुख खान से कहा है कि ‘एक शब्द इन टैटू के लिए कहिए’। दरअसल शाहरुख खान ने इस टैटू का रिप्लाई किया है कि- ‘आपका हाथ एक चेक बुक की तरह लग रहा है.’ शाहरुख खान के इस मजेदार रिप्लाई को सुनकर आप भी अपनी हंसी रोक नही पाएंगे। शाहरुख खान का इस तरह का जवाब देने का स्टाइल काफी मजेदार है। फैंस भी काफी खुश है। साथ ही आस्क एसआरके सेशन के जरिए शाहरुख खान भी कभी अपने फैंस को निराश होने का मौका नहीं देते है।

Read also:- लखनऊ में हजारों शिक्षामित्रों का आज प्रदर्शन , जाने क्या हैं मांगें ?

शाहरुख खान के फैंस का अंदाजा आप इस तरह लगा सकते हैं कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ने एक महीने में ही हिंदी  सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। बता दें कि ये फैंस ही तो है जिन्होंने शाहरुख खान की ‘पठान’ मूवी को इतना बेशुमार प्यार दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *