रिटायर्ड कर्मियों ने मांगे रेगुलर कर्मचारी के समान भत्ते, आर-पार की लड़ाई का ऐलान

Haryana samachar, रिटायर्ड कर्मियों ने मांगे रेगुलर कर्मचारी के समान भत्ते, News |

चरखी दादरी(प्रदीप साहू): ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर रिटायर्ड कर्मचारियों ने रेगुलर कर्मचारी के समान लाभ भत्ते मांगे। साथ ही प्रदर्शन कर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा और मांगे पूरी नहीं होने पर हरियाणा में बड़ा आंदोलन को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया। उनके समर्थन में कर्मचारी, सामाजिक व किसान संगठन भर उतरे। रिटायर्ड कर्मियों ने रोष मीटिंग की और तहसीलदार को सीएम के नाम सात सूत्रीय मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यकक्षता किसान नेता रणधीर सिंह कुंगड व होशियार सिंह सोनी ने की। मंच संचालन राजकुमार घिाकड़ा ने किया।

धरने को संबोधित करते हुए मास्टर ओमप्रकाश शर्मा व मास्टर मोतीराम ने बताया कि सरकार की हठधर्मिता के कारण आज 80 साल के बुजुर्ग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। बुढ़ापे में कर्मचारियों को अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता है जिसका खर्च बहुत बढ़ जाता है इसीलिए आज रिटायर्ड कर्मचारियों ने कैशलेस मेडिकल सुविधा की मांग है तथा मेडिकल भत्ता 3000 करना।

 

Read Also – महाराष्ट्र पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने की उद्धव ठाकरे से मुलाकात, जानिए क्या है इस मुलाकात के फायदे

 

कोमिटेशन 15 साल के बजाय 12 साल में पूरा करना, विधवाओं को एलटीसी देना, 65, 70, 75 व 80 साल बाद पेंशन में 5, 10, 15 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करना, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करना, 18 माह का बकाया डीए देना, बस और रेल में यात्रा पर 60 वर्ष की उम्र के पश्चात विशेष छूट दी जाए आदि मांगों उठाई गई।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Haryana samachar 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *