IPL 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा- ‘ये हार पचाना मुश्किल है’

IPL 2026:

IPL 2026 के 58वें मैच में धर्मशाला में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट की हार और लगातार 5वीं शिकस्त के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसे ‘पचा पाना मुश्किल’ हार बताया है। पंजाब के 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने तिलक वर्मा (75 रन, 33 गेंद, छह चौके, छह छक्के) के तेजतर्रार अर्धशतक और विल जैक्स (10 गेंद में नाबाद 25, दो चौके, दो छक्के) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 20 गेंद में 56 रन की अटूट साझेदारी से 19.5 ओवर में चार विकेट पर 205 रन बनाकर जीत दर्ज की।IPL 2026

Read Also-Business & Economy: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

श्रेयस ने कहा, ‘‘यह हार पचाना मुश्किल है। मैं किसी एक खास स्थिति पर अंगुली नहीं उठाना चाहता। ये क्रिकेट का एक शानदार मैच था।” उन्होंने कहा, तिलक ने जबरदस्त पारी खेली और फिल्डिंग के हिसाब से खेला इसलिए इसका श्रेय उसी को जाता है।’’पंजाब के कप्तान अय्यर ने अजमुल्लाह उमरजई की सराहना की जिन्होंने डेथ ओवरों में 17 गेंद में दो चौकों और चार छक्कों से 38 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 रनों तक पहुंचाया।IPL 2026

Read Also-TRUMP: ‘शी जिनपिंग से ‘100 प्रतिशत’ सहमत हूं कि अमेरिका का पतन हो रहा था बाइडेन के शासन में’

अय्यर ने कहा, ‘‘एक समय ऐसा लग रहा था कि हम 170-180 रन बना पाएंगे लेकिन उसने पूरी तरह से मैच का रुख हमारी तरफ मोड़ दिया। 200 रन तक पहुंचना एक काबिले तारीफ प्रदर्शन था।’’ अय्यर ने कहा कि उन्हें दोनों मैच जीतकर नॉटआउट में अपनी जगह पक्की करनी होगी। उन्होंने कहा, ‘अगले मौके को लेकर हम निश्चित रूप से उत्साहित हैं। ये दोपहर का मैच है और हमें दोनों मैच जीतने होंगे। हम खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’’IPL 2026

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *