होली से पहले रसोई पर मंहगाई की मार, 50 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, जानिए अब कितना पहुंचा रेट?

LPG Gas Cylinder price , होली से पहले रसोई पर मंहगाई की मार, 50 रुपए...Totaltv,

अमन पांडेय:  होली का त्‍योहार आने से ठीक पहले रसोई गैस सिलेंडर ने महंगाई की ‘आग’ भड़का दी है। घरेलू बाजार में बुधवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 350.50 रुपये महंगा हो गया है।            LPG Gas Cylinder price     LPG cylinder price

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में आज 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई।राजधानी दिल्‍ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब 1103 रुपये पहुंच गया है। पहले यहां 1053 रुपये में सिलेंडर मिलता था। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में करीब 8 महीने बाद बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 6 जुलाई, 2022 को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर 1052.50 रुपये के बजाए अब 1102.5 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में भी एलपीजी सिलेंडर 1079 रुपये से बढ़कर 1129 पहुंच गया है। वहीं, चेन्‍नई में 1068.50 रुपये की जगह 1118.5 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर बिक रहा है।

Read also:लग्जरी कार वाले गमला चोर हुए गिरफ्तार

सबसे अधिक खपत LPG की रसोई में
अगर एलपीजी की बात करें तो एलपीजी सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत रसोई में होता है। अगर सरकारी कंपनियों की बात की जाए तो 2021-22 में 90 फीसदी खपत हुई। जबकि 8 फीसदी इंडस्ट्रियल यूज रहा। इसके अलावा वाहनों में भी 2 फीसदी एलपीजी सिलेंडर का इस्‍तेमाल किया गया। सरकार उज्‍ज्‍वला योजना के तहत करीब 8 करोड़ लाभार्थियों को सालभर में 12 सिलेंडर सब्सिडी पर मुहैया कराती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

LPG Gas Cylinder price

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *