लग्जरी कार वाले गमला चोर हुए गिरफ्तार

Viral luxury thief video, लग्जरी कार वाले गमला चोर हुए गिरफ्तार......Total tv

अमन पांडेय : G-20 सम्मेलन की तैयारी के लिए सड़क पर रखे गए गमले चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए शख्स का मनमोहन है। उसके पास से कार और चोरी के गमले बरामद किए गए हैं। अब पुलिस दूसरे आरोपी यानी मनमोहन के साथी की पहचान करने के लिए मनमोहन से पूछताछ कर रही है। बता दें कि आरोपी मनमोहन गुरुग्राम के गांधी नगर इलाके का रहने वाला है। जिस गाड़ी से गमले चुराए गए, उसकी नंबर प्लेट हरियाणा के हिसार की है। गाड़ी मनमोहन की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है।          Viral luxury thief video

शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि मनमोहन और उसका एक साथी दिल्ली से गुरुग्राम लौट रहे थे। दोनों ने ही खूबसूरत फूलों के गमलों को देखकर अपनी गाड़ी रोक ली और गमले चोरी कर मौके से फरार हो गए। पूछताछ में सामने आया है कि उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि कोई उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है।

Read also:यूपी बोर्ड 10 वीं- 12 वीं के अहम विषयों की परिक्षाएं आज, प्रशासन अलर्ट!

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हुआ था, जिसमें दो लोग गमले चुराते नजर आए थे। वीडियो में दिख रहा है कि दो लोगों ने गाड़ी को गमलों के पास रोकते हैं और कार में गमले रखकर फरार हो जाते हैं।अब मामले की जांच के बाद एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Viral luxury thief video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *