सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना बनेंगे केजीरीवाल के मंत्री

Aap news, सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना बनेंगे केजीरीवाल के मंत्री...

अमन पांडेय: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में मंत्री बनने के लिए आप विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नाम उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को भेजा है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने और सत्येंद्र जैन ने केजरीवाल की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया। मुख्यमंत्री ने अपने दोनों वरिष्ठ मंत्रियों को इस्तीफा मंजूर भी कर लिया।        Aap news

मनीष सिसोदिया के सभी 18 विभाग दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत व राजकुमार आनंद के बीच बांट दिए जाएंगे। उधर, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि बेशक दोनों मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है, लेकिन दिल्ली सरकार व आप उनके साथ खड़ी है। साथ ही सौरभ ने जानकारी दी कि आने वाले समय में दिल्ली कैबिनेट में दो नए मंत्री शामिल होंगे।

Read also: होली से पहले रसोई पर मंहगाई की मार, 50 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, जानिए अब कितना पहुंचा रेट?

दरअसल, सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के मामले में पहले से जेल में बंद हैं। रविवार को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने सिसोदिया से दिल्ली हाईकोर्ट में जाने के लिए कहा था। इसके बाद सिसोदिया और जैन ने मंगलवार को केजरीवाल कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Aap news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *