2029 में पूरा होगा बागेश्वर धाम का सपना, दक्षिणा में मिले पैसों से बनकर तैयार होगा कैंसर हॉस्पिटल

Bageshwar Dham Government Cancer Hospital, 2029 में पूरा हो.......| Total tv

बागेश्वर धाम सरकार की कथा इन दिनों टीकमगड़ में हो रही है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में शामिल होने के लिए भक्त बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। साथ ही बुधवार को बागेश्वर धाम ने कथा के दौरान एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल बाबा ने कहा है कि बुन्देलखंड के आसपास कैंसर हॅास्पिटल का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही हॉस्पिटल का निर्माण देश-विदेश में फैले बागेश्वर धाम बालाजी सरकार के सेवादारों के तुलसी पत्र से किया जाएगा। साथ ही बागेश्वर धाम ने बताया कि 2029 में ये कैंसर हॉस्पिटल बनकर तैयार होगा। Bageshwar Dham Government Cancer Hospital

वहीं बागेश्वर बाबा ने हंसी-मजाक करते हुए कहा कि अभी मनी राम और धनी राम दोनों धोखा दे रहे हैं। बागेश्वर धाम ने अपनी कथा के दौरान कहा कि आप लोग दुआ करिए कि मेरा ये सपना जल्द ही पूरा हो। इसके बाद बागेश्वर धाम ने कहा कि ये मेरा नही बल्कि पूरे बुंदेलखंड लोगों के लिए है। बुंदेलखंड के लोगों के लिए दवाइयों के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा और लोगों को कम कीमत पर दवाई मिलेगी।

Read also:- एमसी स्टेन बने भारत के मोस्ट पॅापुलर सिंगर, अरिजीत सिंह-नेहा कक्कड़ जैसे दिग्गजों को भी पछाड़ा

बागेश्वर धाम सरकार ने हॅास्पिटल की बात को लेकर कहा कि आप लोगों ने सुना और देखा भी होगा कि हॅास्पिटल में मंदिर है, लेकिन यहां बागेश्वर धाम सरकार की कृपा से मंदिर में हॅास्पिटल का निर्माण किया जाएंगा। दरअसल इस हॉस्पिटल का निर्माण दान-दक्षिणा पर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं कोई राजनेता नहीं हूं कि इसे सौगात नहीं लेकिन ये गौरव की बात है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *