सिंगर सोनू निगम के पिता के घर से हुई 72 लाख की चोरी, पूर्व ड्राइवर रेहान गिरफ्तार

बॅालीवुड के सिंगर सोनू निगम के पिता अगम कुमार को लेकर लूट की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि उनके घर से 72 लाख रुपए की लूट हुई है। जिसका आरोप पुराने ड्राइवर पर लगा है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल सोनू निगम की बहन निकिता ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ये मामला सामने आया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सिंगर 6 साल के पिता के पुराने ड्राइवर के घर से 72 लाख रुपए चोरी करने की मामला दर्ज किया गया था। दरअसल उन्होनें कहा कि सिंगर के पिता अंधेरी वेस्ट के ओशियारा में विंडसर ग्रैंड बिल्डिंग में रहते हैं और ये चोरी 19 मार्च और 20 मार्च के बीच हुई थी।

दरअसल सिंगर के पिता रविवार को निकिता के घर लंच पर गए थे। जब कुछ देर के बाद वापस लौटे तो उसी दिन शाम को उन्होंने अपनी बेटी को फोन पर बताया कि लकड़ी की अलमारी में रखें डिजिटल लॅाकर से 40लाख रुपए गायब है। इसके बाद सिंगर के पिता ने और विकिता ने सोसाइती की सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि पुराना ड्राइवर रिहान दोनो दिन बैग लेकर फ्लैट की ओर जाते हुए दिख रहा है। दरअसल सिंगर के पिता को शक है कि डुप्लीकेट चाभी की मदद से उनके फ्लैट में घुसा और डिजिटल लॅाकर से 72 लाख रुपए चुरा लिए।

Read also:- देशभर में आज नहीं दिखाई दिया रमजान का चांद,अब जुमे से शुरू होगा पहला रोजा

बताया जा रहा है कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी शिकायत निकिता ने ओशियारा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 380, 454, और 457 को तहत चोरी और घर में घुसने के लिए प्राथमिक दर्ज की और अधिकारू ने कहा कि जांच चल रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *