राहुल गांधी को लेकर क्या बोले सीएम खट्टर

अनिल कुमार – पूर्व अधिकारियों के साथ हुई बैठक की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जहां जानकारी दी वही उन्होंने राहुल गांधी के बारे में पुछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लोकतंत्र के मर्यादाओं को जब तोड़ा जाता है,तो स्वतंत्र रूप से एजेंसी या न्यायालय अपना काम करती हैं। जो भी विषय उन्होंने पिछले चुनाव के मध्य किए उनका कोर्ट ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी मर्यादा बनाकर रखनी चाहिए कोई भी मर्यादा तोड़ेगा तो न्यायालय अपना काम करते हैं।  पूर्व अधिकारियों के साथ हुई बैठक की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जानकारी देते कहा कि हरियाणा सरकार के नए प्रयोग और परियोजनाओं पर चिंतन किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार अपने पूर्व अधिकारियों के अनुभव का लाभ उठाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व अधिकारी सरकार के कार्य में रचनात्मकता में सहयोग देते हैं। वही उन्होंने कहा कि बारिश के कारण खराब हुई फसलों का मैंने खुद को जायजा लिया है और सभी उपायुक्तों को गिरदावरी के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि मई महीने में सभी को मुआवजा दिया जाएगा ,जिन किसानों ने फसल का इंश्योरेंस कराया है उनको कंपनी द्वारा भुगतान दिलाया जाएगा।

Read also:- ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

वही मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के बारे में पुछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लोकतंत्र के मर्यादाओं को जब तोड़ा जाता है,तो स्वतंत्र रूप से एजेंसी या न्यायालय अपना काम करती हैं। जो भी विषय उन्होंने पिछले चुनाव के मध्य किए उनका कोर्ट ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी मर्यादा बनाकर रखनी चाहिए कोई भी मर्यादा तोड़ेगा तो न्यायालय अपना काम करते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App                    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *