सीएम खट्टर ने रामनवमी के अवसर पर माता मनसा देवी मंदिर में किए दर्शन

चंडीगढ़(अनिल कुमार): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राम नवमी के अवसर पर पंचकूला में ऐतिहासिक माता मनसा देवी मंदिर में माता मनसा देवी के दर्शन किए और महामाई का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली व सुख समृद्धि के लिए कामना की।मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राम नवमी के अवसर पर श्री माता मनसा देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में मंत्रोंच्चारण के बीच हवन में भाग लिया तथा यज्ञ में आहूतियां डाली। पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन भी किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित रक्तदान जागरूकता शिविर का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री रक्तदाताओं से भी मिले और बैच लगाकर उनका हौंसला बढ़ाया। इसके उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नौंवे और अंतिम नवरात्रि के अवसर पर उन्होंने माता के चरणों में पूरे प्रदेश की जनता के लिए सुख एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कामना की है कि प्रदेश की जनता पर किसी प्रकार का कष्ट न आए।

Read also:-लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रामनवमी पर लोगों को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने कहा की आज यहां आकर उन्हें माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा किए गए अनेक विकास कार्यों की भी जानकारी मिली है। यहाँ की कार्यकारिणी और बोर्ड के सदस्य ने उन्हें बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर वर्ष बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि माता मनसा देवी मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की श्रद्धा लगातार बढ़ रही। इस मंदिर के साथ साथ काली माता मंदिर कालका और चंडी माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *