उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विदेशी संस्थानों की ओर से भारत के खिलाफ की जाने वाली साजिश को लेकर दिया बड़ा बयान

प्रदीप कुमार – दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर स्मारक डाक टिकट के विमोचन कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विदेशी संस्थानों की ओर से भारत के खिलाफ की जाने वाली साजिश को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। जगदीप धनकड़ ने भारत को लेकर राहुल गांधी के विदेश में दिए बयानों पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने सदैव विदेशी शासन से भारत को मुक्त करने का काम किया है, लेकिन कुछ विदेशी संस्थान हैं जो ज्ञान दे रहे हैं कि हमारा भारत कैसा है।

धनकड़ ने कहा है कि वे हमें ही हमारे नीचे की जमीन की जानकारी दे रही हैं, जिनकी जानकारी हमको है। उनका उद्देश्य भारत की बढ़ती गति को रोकना है। जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैंने अध्ययन किया है कि उन संस्थाओं में अनेक देशों के विद्यार्थी और अध्यापक हैं, लेकिन अपने देश को धूमिल करने का काम केवल हमारे ही कुछ लोग करते हैं। उपराष्ट्रपति धनकड़ ने आगे कहा है कि अब बहुत बड़ा बदलाव आ गया है।

Read also:- तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम चिट्ठी लिख प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

भारत पर इन बातों का असर नहीं होता है। दुनिया में भारत की आवाज आज के दिन इतनी बुलंद है जिसकी कल्पना स्वामी दयानंद सरस्वती ने की थी। विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में कई धर्मगुरु और योगगुरु बाबा रामदेव ने भी शिरकत की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *