Bollywood: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, Mirzapur द मूवी की रीलिड ड़ेट आई सामने

Bollywood: पॉपुलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ का फिल्मी रूपांतरण ‘मिर्जापुर: द मूवी’ चार सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने बुधवार को ये घोषणा की।ये फिल्म, भारत की सबसे सफल और प्रशंसकों की पसंदीदा सीरीज में से एक का बड़े पर्दे पर डेब्यू है। ये ‘मिर्जापुर’ की दमदार दुनिया में एक शानदार सिनेमैटिक अनुभव देने का वादा करती है।फिल्म निर्माताओं ने कहा कि ये फिल्म ‘मिर्जापुर’ यूनिवर्स के एक अनकहे अध्याय को पेश करेगी। Bollywood:

Read Also: Pauri Garhwal: उत्तराखंड मेें भालू के हमले से गांव में दहशत, ग्रामीणों ने प्रशासन से की सुरक्षा की डिमांड

इंस्टाग्राम पोस्ट में अमेजन एमजीएम स्टूडियो ने एक पोस्टर शेयर कर लिखा, “अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर। #MirzapurTheMovie 4 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित और कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी पटकथा पुनीत कृष्णा ने लिखी है।Bollywood:

Read Also: चुनाव आयोग ने बंगाल सरकार द्वारा नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की मांग की

2018 में प्राइम वीडियो पर पहली बार लॉन्च हुई ‘मिर्जापुर’ जल्दी ही एक बड़ी हिट बन गई और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय वेब सीरीज में से एक बन गई।पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु अभिनीत इस सीरीज के तीन सीजन हैं।’मिर्जापुर: द मूवी’ में फ्रेंचाइजी के मुख्य किरदार, जैसे कालीन भइया (पंकज त्रिपाठी)और गुड्डू पंडित (अली फजल) वापस आ रहे हैं।

अभिनेता दिव्येंदु द्वारा निभाए गए मुन्ना भइया के किरदार के वापसी का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रेया पिलगांवकर, हर्षिता गौड़, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंगशा बिस्वास जैसे कमाल के कलाकार भी हैं।Bollywood:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *