संयुक्त आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने बीजेपी का थामा कमल

प्रदीप कुमार – दक्षिण भारत में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। सँयुक्त आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरणकुमार रेड्डी आज बीजेपी में शामिल हो गए है। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में BJP का कमल थामने के बाद किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से राज्य दर राज्य पार्टी टूट रही है यह एक राज्य की बात नहीं है। किरण कुमार रेड्डी ने इस मौके पर एक कहावत का भी जिक्र किया और कहा कि पुरानी कहानी है कि मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है वो अपने आप नहीं सोचता ना ही किसी का सुझाव मानता है।

आप सबको पता चल गया होगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं। किरण कुमार रेड्डी बीजेपी में शामिल हुए तो इस मौके पर पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी,महासचिव-सांसद अरुण सिंह, मीडिया प्रभारी और सांसद अनिल बलूनी और अन्य नेता मौजूद रहे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी ने कहा कि किरण कुमार रेड्डी के आने से दक्षिण भारत में पार्टी और मजबूत होगी किरण कुमार रेड्डी ने पिछले दिनों ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था।किरण कुमार रेड्डी के बीजेपी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने किरण कुमार रेड्डी को डरपोक नेता बताया।

अविभाजित आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री रहे किरण कुमार रेड्डी ने 11 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजा था।इससे पहले किरण कुमार रेड्डी ने साल 2014 में आंध्र प्रदेश को विभाजित करने और तेलंगाना बनाने के फैसले पर कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया था, उस समय किरण कुमार रेड्डी ने अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन किया था लेकिन साल 2018 में किरण कुमार रेड्डी वापस कांग्रेस में लौट आए थे।

Read also:- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विदेशी संस्थानों की ओर से भारत के खिलाफ की जाने वाली साजिश को लेकर दिया बड़ा बयान

बहरहाल दक्षिण भारत में लगातार दूसरे दिन बीजेपी ने कांग्रेस को दोहरा झटका दिया है। इससे पहले केरल से जुड़े और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बीजेपी में शामिल हुए थे और आज आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।इसे दक्षिण भारत में बीजेपी के चुनावी मिशन की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है जबकि कर्नाटक का विधानसभा चुनावी मुकाबला भी चल रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *