भारत में पहली बार हुगली नदी के नीचे दौड़ी मेट्रो, हावड़ा से कोलकाता पहुंची मेट्रो

(अजय पाल) कोलकाता देश की सबसे पुरानी मेट्रो के नाम से जानी वाली कोलकाता मेट्रो ने बुधवार 12अप्रैल 2023 को इतिहास रच दिया। आपको बता देकि भारत में पहली बार किसी मेट्रो ने नदी के नीचे से रफ्तार भरी। यह मेट्रो हुगली नदी के नीचे चली। मेट्रो रेल ने हुगली नदी का सफर मात्र 11.55 मिनट में पूरा कर लिया।

कोलकाता मेट्रो का ट्रायल रन अगले 7 महीनों तक नियमित चलेगा। उसके बाद इस लाइन पर नियमित सेवाएं शुरू की जाएगी । मेट्रो  रेल के महाप्रबंधक पी उदयकुमार रेड्डी मेट्रो को शुरु करने से पहले हावड़ा रेलवे स्टेशन पर पूजा अर्चना की रेलवे अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेट्रो को  भूमिगत चलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा । सभी रुकावटों से निकलते हुए हम हम हुगली नदी के नीचे बुधवार को रेल चलाने में सफल रहे।

Read Also – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में रक्षा वित्त एवं अर्थशास्त्र पर तीन दिवसीय सम्मेलन का किया उद्घाटन

कोलकाता व उसके आस-पास के लोगों को बहुत सुविधा मिलेगी । जिससे पर्यटन को बढावा मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मेट्रो रेल 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *