(इशिका) – बहुचर्चित फिल्म आदिपुरुष रीलिज होने के बाद ही सुर्खियों में बनी हुई है। शुरुआती 3 दिनों में आदिपुरुष मूवी ने धमाकेदार कमाई की लेकिन पिछले कुछ दिनों से फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता दिख रहा है। आदिपुरुष ने रविवार 25 जून तक 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है । हालांकि शनिवार के मुकाबले कलेक्शन में थोड़ी – सी ग्रोथ देखने को मिली। 500 करोड़ में बनी फिल्म का आदिपुरुष का 300 करोड़ तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा है। करोड़ों में बनी फिल्म का ऐसा हाल होगा यह किसी ने भी नहीं सोचा था। पहले वीकेंड में फिल्म ने धाकड़ कमाई , 10 दिन के भीतर ही फिल्म ने 274 करोड़ का बिजनेस किया है।
विवादों ने रोकी आदिपुरुष की कमाई -मेकर्स और एक्टर्स को आदिपुरुष मूवी से बहुत उम्मीद थी। लेकिन इस फिल्म को विवादों ने इस तरह पकड़ा कि लोगों ने इस फिल्म से धीरे – धीरे मुँह मोड़ना शुरु कर दिया है। मेकर्स ने फिल्म को डूबने से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया, फिल्म के डायलॉग तक बदले, यहां तक कि मूवी की टिकट भी सस्ता कर दिया।लेकिन ऐसा लगता है कि फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी ।
प्रभास को थी आदिपुरुष से काफी उम्मीद-फिल्म में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर प्रभास को इस फिल्म से काफी उम्मीद थी। प्रभास की बैक टू बैक कई फिल्में सफल नहीं हो सकी। आदिपुरुष मूवी में प्रभास का काम भी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

