लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद परिसर में लिवर स्वास्थ्य जांच शिविर का किया उद्घाटन

( प्रदीप कुमार )- Om Birla संसद में इस समय मानसून सत्र चल रहा है और मणिपुर की घटना को लेकर विपक्ष का हंगामा भी लगातार जारी है। इसी बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को संसद परिसर में लिवर स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन किया है।………Om Birla

संसद परिसर में लिवर स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन

आपको बता दें, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को लिवर स्वास्थ्य जांच शिविर का संसद परिसर में उद्घाटन किया है। यह शिविर 28 जुलाई, 2023 को विश्व हेपेटाइटिस दिवस के संदर्भ में लिवर के स्वास्थ्य पर जागरूकता फैलाने के लिए ओम बिरला की पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है।

Read More- RSS के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी के निधन से RSS और BJP में शोक की लहर, पुणे पहुंचे शाह और नड्डा ने दी श्रद्धांजलि

स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए ओम बिरला ने कहा कि हम सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना बहुत जरूरी है और हमें स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाने चाहिए। ओम बिरला ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर ओम बिरला ने सदस्यों से स्वस्थ लिवर की आवश्यकता के बारे में अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का आग्रह भी किया।

इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के माध्यम से भी दी है और अपने इस ट्वीट में लिखा है कि संसद परिसर में लीवर स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। माननीय सदस्यों में लीवर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने में यह शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस तरह के आयोजन सभी सांसदगणों को अपने क्षेत्रों में भी करने चाहिएं ताकि आमजन भी लीवर स्वास्थ्य के प्रति सजग हो सकें……..Om Birla

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *