इंतजार हुआ खत्म, गदर-2 का ट्रेलर हुआ रिलीज

(आकाश शर्मा)- GADAR-2 TRAILAR- गदर-2 को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही थी, लेकिन अब लोगो का पता चल गया है कि गदर-2 की कहानी क्या है। क्योकि गदर-2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसमें तारा अपने बेटे को लेने पाकिस्तान जाएंगे। फिल्म ‘गदर 2’ का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च हुआ है।

Director Anil Sharma reveals the real reason behind delay in Gadar 2 trailer  launch | Hindi Movie News - Times of India

दरअसल, गदर-2, 1971 पर आधारित है जहां तारा सिंह एक बार फिर अपने बेटे को वापस लाने के लिए पाकिस्तान जाते है। उत्कर्ष शर्मा, जिन्हें हमने गदर में एक छोटे बच्चे ”जीते” के रूप में देखा था, अब बड़े हो गए है। एक पिता की अपने बेटे से मिलने की चाहत आपको भावुक कर देती है जबकि अपने परिवार के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। अमीषा पटेल की मासूमियत अभी भी बरकरार है और यह एक ऐसी चीज है जिसे हम लंबे समय से अपनी बॉलीवुड फिल्मों में मिस करते रहे हैं। तारा सिंह और सकीना के बीच का रोमांस प्यार और साथ में हमारे विश्वास को फिर से जगाता है। सनी देओल दमदार डायलॉग बोलते हैं। कहने की जरूरत नहीं है, यह आपके परिवार के साथ देखने के लिए एक आदर्श फिल्म होगी।

Gadar 2 Trailer Launch Sunny Deol Said There is love on both sides India  Pakistan political game creates hatred - Gadar 2: ट्रेलर लॉन्च में रो पड़े  सनी देओल, बोले- भारत-पाकिस्तान के

 

Read also-पीएम मोदी की गारंटी, हमारे तीसरे कार्यकाल में भारत बनेगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Gadar 2 Trailer Twitter Reaction: 'तो आधा पाकिस्तान खाली हो जाएगा', ट्विटर  पर 'गदर 2' ट्रेलर देख गदगद हुए फैन्स

इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘गदर 2’
बता दें कि फिल्म ‘गदर 2’ का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च हुआ है। इस इवेंट में फिल्म की स्टार कास्ट अलग अंदाज में नजर आई। अगर ट्रेलर की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि इस बार तारा सिंह अपने बेटे के लिए पाकिस्तानी फौज से लड़ते नजर आ रहे है। फिल्म के ट्रेलर में सकीना यानी अमीषा पटेल भी नजर आ रही है। फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।  फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *