पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनावों पर रोक लगा दीै। चुनाव 12 अगस्त को होने थे।कई विवादों में उलझे डब्ल्यूएफआई के चुनाव बार-बार स्थगित हो रहे हैं इससे पहले महासंघ का चुनाव पहले जून 2023 में होना था। लेकिन कई प्रमुख भारतीय पहलवानों के विरोध और कुछ राज्य इकाइयों की कानूनी याचिकाओं की वजह से चुनाव स्थगित हो गए। हरियाणा कुश्ती संघ के वकील रविंदर मलिक ने कहा कि संस्था ने हरियाणा शौकिया कुश्ती संघ को दिए गए मतदान के अधिकार के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।
Read also-मौलवियों की अपील के बाद नूंह की जामा मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए कम लोग पहुंचे
हरियाणा रेसलिंग एसोसियेशन ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि हरियाणा एमैच्योर रेसलिंग एसोसियेशन के प्रतिनिधियों को जो मतदान के अधिकार दिए गए हैं, वो गैरकानूनी है क्योंकि वो हरियाणा ओलंपिक एसोसियेशन से संबद्ध संगठन नहीं है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनावों में हिस्सा लेने के लिए आपको दो जोन में जगह बनाना होगा। पहले रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध होना होगा, दूसरा, आपको हरियाणा ओलंपिक एसिसियेशन से जुड़ा होना होगा।अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के करीबी उत्तर प्रदेश के संजय कुमार सिंह और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण के बीच मुकाबला होना था। बृजभूषण खेमे ने सभी 15 पदों के लिए नामांकन दाखिल किया था।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

