chandrayan3 update-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को जानकारी दी कि चंद्रयान-थ्री का लैंडर मॉड्यूल प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हो गया है।
चंद्रयान-थ्री ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया। इसके बाद इसने छह, नौ और 14 अगस्त को चंद्रमा की अगली कक्षाओं में प्रवेश किया और उसके ज्यादा करीब पहुंचता गया। भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रमा मिशन के तहत चंद्रयान-थ्री बुधवार को, पृथ्वी के इकलौते उपग्रह की पांचवी और आखिरी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया और चंद्रमा की सतह के और भी करीब आ गया।
Read also-एल्विश यादव ने अभिषेक मल्हान से नहीं मिल पाने की, बताई वजह…
इसरो ने चंद्रमा की कक्षा में 18,000 किलोमीटर से लगभग 4,600 किलोमीटर और चंद्रमा के निकटतम बिंदु पर 165 किलोमीटर का रिडक्शन किया है। इसके बाद, ये फिर से नीचे आएगा क्योंकि 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरेगा।चंद्रयान-3 को 14 जुलाई, 2023 को लॉन्च किया गया था। सबसे पहले इसे पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया और धीरे-धीरे पांच अगस्त को ये चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया। तब से ये चंद्रमा के चारों ओर कक्षा में चक्कर लगा रहा था।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

