Weather News: दिल्ली में गर्मी का सितम जारी, 40 डिग्री पार हुआ तापमान, IMD ने अलर्ट किया जारी

Weather News:

Weather News: दिल्ली में सोमवार सुबह से गर्मी की सितम जारी है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.6 डिग्री अधिक है। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Weather News:

इसके बाद लोधी रोड में 27.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 27 डिग्री सेल्सियस और पालम में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आयानगर में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम था।Weather News: 

Read Also- LPG के दाम बढ़ने पर सरकार ने दी सफाई, प्रल्हाद जोशी बोले- वैश्विक संकट के कारण LPG की कीमतें में हुई बढ़ोतरी

IMD ने अलर्ट किया जारी- मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 8 जून से गर्मी का ग्राफ बढ़ने जा रहा है।दिल्लीवासियों को फिलहाल लू का सामना करना होगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 41-43°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27-29°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री- लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा, जबकि रिज पर तापमान मौसम के औसत से 0.6 डिग्री कम दर्ज किया गया।आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, शहर में सुबह साढ़े बजे बजे कुछ मौसम केंद्रों पर हल्की बारिश भी हुई, जिसमें आयानगर में 4.7 मि. मी. और पालम में 3.8 मि. मी. बारिश दर्ज की गई।

Read Also- SIR: राज्य चुनाव तंत्र को ‘संदिग्ध विदेशियों’ का विवरण अधिकारियों के साथ करना होगा साझा

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम श्रेणी में दर्ज-  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई है और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 रहा।सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।आईएमडी के अनुसार, राजधानी में आज अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।Weather News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *