‘OMG-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

‘OMG-2’-अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की ‘ओएमजी 2’ ने रिलीज के 10 वें दिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 101.61 करोड़ रुपयों की कमाई की। फिल्म निर्माताओं ने रविवार को ये जानकारी दी। OMG-2

अमित राय की लिखी और निर्देशित, “ओएमजी 2” में पंकज त्रिपाठी को भगवान शिव के भक्त, कांति शरण मुद्गल और कुमार को भगवान के दूत की भूमिका में दिखाया गया है। फिल्म में यामी गौतम वकील की भूमिका में हैं। OMG-2

फिल्म “ओएमजी 2” केप ऑफ गुड फिल्म्स और वाकाओ ने बनाई है। ये टीनएजर्स के मुद्दों और सेक्स एजुकेशन की अहमियत बताती है।वकाओ फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस आंकड़े को शेयर किया।

Read also-हिमाचल प्रदेश: बारिश और बाढ़ से तबाही का जायजा लेने पहुंचे जे. पी. नड्डा

प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “हमारी यात्रा सफल करने के लिए धन्यवाद। हमारी यात्रा को उपयोगी बनाने के लिए धन्यवाद

वायाकॉम18 स्टूडियोज की प्रस्तुति ‘ओएमजी 2’ 2012 में आई अक्षय कुमार और परेश रावल की “ओएमजी – ओह माय गॉड!” की सीक्वल है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *