सारा अली खान को आया गुस्सा,पैपराजी पर भड़कीं,बोली,अभी बंद करो ना, हो गया

(दीपा पाल )- Sara Ali Khan- टीवी इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री सारा अली खान को बुधवार रात मुंबई के थिएटर मे देखा गया । सारा आपने दोस्तों के साथ मूवी देखने गई थी। और वहां पर पैपराजी पर नाराज होती दिखाई दी । ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। आपको बता दे कि ये वीडियो थिएटर के अंदर की हैं…Sara Ali Khan

नाराज हुईं सारा अली खान
वीडियो में सारा अपने दोस्तों के साथ फूड काउंटर में नजर आ रही हैं। इस दौरान पैपराजी लगातार उनकी फोटो खींच रहे थे। पहले एक्ट्रेस ने स्माइल करते हुए पोज दिया और बाय कहा। लेकिन पैपराजी नहीं माने और लगातार उनकी फोटोज और वीडियोज लेते रहे जिसके बाद सारा को गुस्सा आ गया और चिल्लाते हुए बोलीं, ‘सर, प्लीज अभी बंद करो ना, हो गया मुझे अच्छा नहीं लगता।’

Read also – हिमाचल के कांगड़ा में भूस्खलन से कई घरों को नुकसान,लोगों ने सुरक्षित जगहों पर ली शरण

सारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करे तो 2 जून सारा की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।

अब वह जल्द ही आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आएंगी। अनुराग बासु द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल मार्च 2024 में रिलीज होने वाली है। फिल्म में आदित्य, सारा के अलावा अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे सितारे भी नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास ‘ऐ वतन मेरे वतन’ और फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ भी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *