भक्त ने भगवान के साथ किया करोड़ों का धोखा

(दीपा पाल )-Andhra Pradesh Fake Cheque-आजकल इंसान एक-दूसरे के साथ धोखेबाजी, चालाकी, छल- कपट, जालसाजी कर रहा है । लोग दोस्तों से ,दफ्तर वालों से और यहां तक कि अपने परिजनों से भी धोखाधड़ी करते हैं । लोग इतने गिर गये है कि अब भगवान को भी नही छोड़ रहे हैं और उनको भी ठगने लगे हैं । आंध्र प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन आप भी हैरान हो जायेंगेAndhra Pradesh Fake Cheque

आपको बता दे कि जहां पर एक भक्त आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में तथाकथित ‘भक्त’ ने दान पात्र में 100 करोड़ का चेक डाला. मंदिर समिति के लोगों के होश तब उड़ गए जब उन्हें पता चला कि इस इंसान के बैंक अकाउंट में 17 रुपये हैं। बता दे कि यो मामला सिंहाचलम स्थित श्री वराहलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर का हैं जब मंदिर के अधिकारियों ने संबंधित बैंक को चेक भेजा, तो वे यह जानकर हैरान रह गए कि भक्त के खाते में केवल 17 रुपये थे।और इस चेक पर इन दिनों इस चेक की पोस्ट काफी पायरल हो रही हैं । बोड्डेपल्ली राधाकृष्ण के हस्ताक्षर थे।

Read also – शरद पवार का एनसीपी में विभाजन से इनकार, अजित पवार पार्टी के नेता बने रहेंगे

हुंडी में मिला 100 करोड़ का चेक
भक्त ने चेक पर तारीख नहीं लिखी।जो कोटक महिंद्रा बैंक का है। चेक से पता चलता है कि भक्त विशाखापत्तनम में बैंक की शाखा में खाताधारक है। जब मंदिर निकाय के अधिकारियों को हुंडी में चेक मिला, तो वे इसे कार्यकारी अधिकारी के पास ले गए।उन्हें कुछ गड़बड़ महसूस हुई और उन्होंने अधिकारियों से संबंधित बैंक शाखा से यह जांच करने को कहा कि क्या दाता के खाते में वाकई 100 करोड़ रुपये हैं?

 Read also – चंद्रयान-3वैज्ञानिकों की टीम में ट्रक ड्राइवर की बेटी, घर में छा गई खुशी

चेक की तस्वीर वायरल
भक्त की इस हरकत पर इंटरनेट पर तरह -तरह की प्रतिक्रियाए दे रहें हैं। कुछ लोगों ने नेटिजन्स ने टिप्पणी की कि उस व्यक्ति ने भगवान के क्रोध को आमंत्रित किया, कुछ अन्य ने टिप्पणी की कि उसने अपनी प्रार्थनाओं का उत्तर देने के लिए भगवान को अग्रिम भुगतान किया होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *