New Parliament Tiranga: उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के कर कमलों द्वारा देश की नई संसद के ‘गज द्वार’ पर फहराया गया तिरंगा

( सत्यम कुशवाह ) दिल्ली New Parliament:- देश की नई संसद भवन के ‘गज द्वार’ पर आज देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा दिया है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के कर कमलों द्वारा यह शुभ कार्य किया गया है। इस मौके पर देश की राजनीति के तमाम दिग्गज मौजूद रहे।New Parliament

उप-राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने रविवार को देश के नए संसद भवन में ‘गज द्वार’ पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया है। ध्वजारोहण समारोह सोमवार से शुरू होने वाले पांच दिवसीय संसद के विशेष सत्र से एक दिन पहले किया गया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि किसी भी सरकारी भवन पर तिरंगा फहराकर ही कार्य का शुभारंभ होता है। अब संसदीय कार्यवाही पुरानी संसद से नए संसद भवन में शिफ्ट हो सकती है।New Parliament

Read Also: Yashobhoomi: PM मोदी आज अपने जन्मदिन पर द्वारका में ‘यशोभूमि’ का करेंगे उद्घाटन

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघावाल और वी. मुरलीधरन के अलावा राज्यसभा और लोकसभा में विभिन्न दलों के नेता उपस्थित रहे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *