गणेश चतुर्थी पर इस सख्स ने बनाई भगवान गणेश की अनोखी मूर्ति, देख कर रह जाओगे दंग

तमिलनाडु के तंजावुर जिले के एक कारीगर सविथरू ने पेंसिल की नोक पर भगवान गणेश की अनूठी लघु मूर्तियां बनाई हैं।कारीगर सविथरू ने कहा कि मैं पिछले 10 सालोंं से ये लघु कार्य कर रहा हूं, तंजावुर के बड़े मंदिर (बृहदेश्वर मंदिर) की पत्थर की मूर्तियों ने मुझे ये लघु कार्य करने के लिए प्रेरित किया पेशे से कॉस्ट्यूम डिजाइनर सविथरू ने इस साल आने वाली गणेश चतुर्थी त्योहार के लिए भगवान गणेश की सात अनूठी मूर्तियां बनाई हैं।

 Read also –  गणेश चतुर्थी के मौके पर तमिलनाडु में 20 हजार गणेश मूर्तियों की प्रदर्शनी शुरू

आगे कहा कि इस साल की विनयगर चतुर्थी के लिए मैंने कई तरह के गणेश जी की लघु मूर्ति बनाई हैं जिनमें भगवान गणेश अलग-अलग संगीत वाद्ययंत्र पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा मैंने पैंसिल की नोक (ग्रेफाइट) पर अलग-अलग मूर्तियां बनाई हैं। पेंसिल टिप के माध्यम से कई और मूर्तियां बनाने की उम्मीद है।सविथरू इससे पहले पेरियार, एम. करुणानिधि, जयललिता, राजा चोल और कई और हस्तियों की इसी तरह की मूर्तियां बना चुके हैं।उन्हें उम्मीद है कि वे जल्द ही अपने काम को जनता के देखने और सराहने के लिए प्रदर्शित करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *