DUSU Election 2023: डीयू में 4 साल बाद हो रहे हैं चुनाव, कल डाले जाएंगे वोट, जानें कब आएगा रिजल्ट?

(अजय पाल)DUSU Elections 2023:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ को लेकर बडी खबर सामने आयी बता दे कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव कोरोना महामारी के बाद पहली बार यानी चार साल बाद होने जा रहे हैं. शुक्रवार यानी 22 सितंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों में लिए वोट डाले जाएंगे. मतदान के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी हो चुकी है. दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं. इस बार आम आदमी पार्टी ने डूसू चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं. इसके बावजूद चुनाव मैदान में एबीवीपी, एनएसयूआई, AISA और SFI सहित कई छात्र संगठनों के प्रत्याशी मैदान में हैं. हालांकि, हर साल की इस बार भी मुख्य मुकाबला एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच में है ।

Read also-Vande Bharat Express Train: एक साथ 9 वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानिए किन राज्यों को मिलेगी सौगात

थमा प्रचार – दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में कल मतदान होने के बाद परसों यानी 23 सितंबर को मतगणना होगा. 23 सितंबर को सुबह 8 बजे से होगी वोटो की गिनती शुरू हो जाएगी. 12 बजे तक चुनाव का परिणाम आने की संभावना है।बता दें कि डूसू का चुनाव आखिरी बार 2019 में चुनाव हुए थे।

इन्हें बनाया गया प्रत्याशी-एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर मुकाबले के लिए तुषार डेढ़ा, उपाध्यक्ष पद पर सुशांत धनकड़, सचिव पद पर अपराजिता और सह-सचिव पद पर सचिन बैंसला को मैदान में उतारा है।वहीं, नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया (एनएसयूआई) ने भी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. एनएसयूआई ने बताया कि हितेश गुलिया उनकी ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेंगे.अध्यक्ष पद पर हितेश गुलिया, उपाध्यक्ष के लिए अभि दहिया, सचिव पर यक्ष्ना शर्मा और संयुक्त सचिव पर शुभम चौधरी चुनाव लड़ेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *