सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित करना वैश्विक उद्योग के लिए बड़ा संकेत-अश्विनी वैष्णव

Ashwini Vaishnaw- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि सेमीकंडक्टर कंपनी माइक्रोन के प्लांट का भूमि पूजन समारोह वैश्विक उद्योग के लिए एक बड़ा संकेत है कि पीएम मोदी कैसे नीतियां निर्धारित और क्रियान्वित करते हैं।…Ashwini Vaishnaw

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि लगभग 90 दिन पहले माननीय प्रधानमंत्री ने भारत में सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित करने के लिए पहले एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। मुझे ये कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि इस कम समय सीमा के अंदर गुजरात की डबल इंजन सरकार ने परिणाम और ग्राउंडब्रेकिंग समारोह प्रस्तुत किया है। आज भूमिपूजन किया गया है।

Read also-दिल्ली में मौसम ने बदला मिजाज, वीकेंड में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

मुझे बहुत खुशी है कि इसने पूरे वैश्विक उद्योग को एक बहुत बड़ा संकेत दिया है कि हमारे पीएम मोदी किस तरह से नीति तय करते हैं। उसे क्रियान्वित करते हैं और जिस तरह से आज देश में मेक इन इंडिया कार्यक्रम सफल हो रहा है।

माइक्रोन ने जून में गुजरात में सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट प्लांट स्थापित करने की घोषणा की थी, जिसमें कुल 2.75 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 22,540 करोड़ रुपये) का निवेश होगा। कंपनी ने सानंद में नई असेंबली और परीक्षण सुविधा के चरणबद्ध निर्माण के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स को शामिल किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *