राहुल गांधी को याद रखना चाहिए कि उनकी दादी और पिता ने सिखों के साथ क्या किया था- हरसिमरत कौर

Punjab News– शिरोमणि अकाली दल की सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने सोमवार को अमृतसर में कहा कि राहुल गांधी को याद रखना चाहिए कि उनकी दादी और पिता ने सिखों के साथ क्या किया था। हरसिमरत कौर बादल ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि पंजाब आकर राहुल गांधी को ये जरूर याद आएगा कि उनकी दादी ने यहां किस तरह का आतंक फैलाया था।… Punjab News

उन्हें ये भी ध्यान में रखना चाहिए कि उनके पिता ने सिख समुदाय के साथ क्या किया था।” पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को बेचने का फैसला किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को स्वर्ण मंदिर जाएंगे। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने इसकी जानकारी दी।

Read also-Bihar Caste Based Survey Report-बिहार सरकार ने जारी की जातीय गणना रिपोर्ट, पढ़िए राज्‍य में किसकी कितनी आबादी

राहुल गांधी का पंजाब दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब 2015 के ड्रग्स मामले में पार्टी विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तनाव है।

कांग्रेस के कुछ नेता 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने का भी विरोध कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *