पंजाब को 18 महीनों में 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का मिला निवेश

Punjab News– पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार की कोशिशों की वजह से राज्य को पिछले डेढ़ साल में 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश मिला है। भगवंत मान ने ये भी कहा कि पंजाब में पूरे सांप्रदायिक सद्भाव के साथ-साथ औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल माहौल है, जो इसके समग्र विकास और समृद्धि को गति दे रहा है।…Punjab News

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री पंजाब में 138 करोड़ रुपये के पशु चारा संयंत्र की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे, जिसे नीदरलैंड की कंपनी की तरफ से स्थापित किया जाना है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में पारंपरिक फसलें उगाने वाले किसान अपनी फसलों में विविधता लाने या बेहतर कमाई के लिए बागवानी, डेयरी, मुर्गी पालन, मछली पालन, सुअर पालन की तरफ रुख करने के तरीकों की तलाश कर रहे हैं।

Read also-गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल बनेंगे या नहीं, जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस

उन्होंने कहा कि पशु आहार कंपनी डी ह्यूस संयंत्र स्थापित करेगी। ये पंजाब में किसी डच कंपनी की तरफ से किया गया पहला बड़ा निवेश है। नीदरलैंड को दुनिया में कृषि उत्पादों का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक माना जाता है। पहले चरण में संयंत्र 180 किलो मीट्रिक टन पशु चारा का उत्पादन करेगा, जिसे 240 किलो मीट्रिक टन तक बढ़ाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि कारखाने में उत्पादन के लिए दो समर्पित लाइनें होंगी।

भगवंत मान ने कहा कि टाटा स्टील ने राज्य में सबसे बड़ा निवेश किया है, जिंदल स्टील, विर्जियो, टैफे और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी दूसरी कंपनियां भी राज्य में निवेश कर रही हैं। इससे राज्य में 2.25 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि डच परियोजना उन लोगों के चेहरे पर एक बड़ा तमाचा है जो कहते थे कि राज्य को कोई निवेश नहीं मिलेगा। भगवंत मान ने कहा कि पंजाबियों की तरह डच लोग भी मेहनती और लचीले हैं।  ये सहयोग दोनों देशों के लोगों को इस क्षेत्र में ऊंचाइयां हासिल करने और आर्थिक विकास की एक नई सफलता की कहानी लिखने में मदद करेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *