नैनीताल में बस खाई में गिरी, एक बच्ची सहित सात यात्रियों की मौत

Nainital Accident – नैनीताल जिले के कालाढूंगी इलाके में रविवार को एक बस के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए। बस हरियाणा के हिसार जिले से पर्यटकों को लेकर आ रही थी।नैनीताल जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक, पर्यटक नैनीताल घूमकर लौट रहे थे, तभी कालाढूंगी के नालनी इलाके में उनकी बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब आठ बजे हुए इस हादसे में सात पर्यटकों की मौत हो गई जिसमें एक सात साल की बच्ची, पांच महिलाएं और एक ड्राइवर शामिल हैं, वहीं हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं।हादसे के वक्त बस में 33 पर्यटक सवार थे।पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव और राहत कार्य शुरू किया।पुलिस ने बताया कि घायलों को खाई से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और घायलों की पहचान की जा रही है।हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Read also – BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने छुए पैर, वीडियो वायरल

नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि वहां जो है सर्च और रेस्क्यू टीम को तुरंत भेजा गया था। एंबुलेंस भी काफी संख्या में हमने वहां भेजी। सारे प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गईं और घायल हुए 20-22 लोगों को वो सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराए गए है। कुछ को गंभीर चोटें आई हैं और जिन्हें मामूली चोटें आईं है उनको प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। अब तक सात लोग इस हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं और बचाव अभियान जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *