ऑटो सेक्टर में खुदरा बिक्री बढ़ी, यात्री वाहनों की बिक्री में 19 फीसदी का उछाल

नौ अक्टूबर त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ देश में वाहनों की बिक्री में जोरदार उछाल आया है। सितंबर माह में देशभर में वाहन बिक्री में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

एफएडीए ने बताया कि सितंबर में ऑटोमोबाइल रिटेल सेक्टर में 20% की वृद्धि दर्ज की गई है।फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने सोमवार को ऑटोमोबाइल रिटेल के लिए सितंबर की रिपोर्ट जारी की।कुल ऑटो खुदरा बिक्री में 3.5% की एमओएम वृद्धि देखी गई।

हालांकि, ट्रैक्टर सेगमेंट में सालाना आधार पर 10% की गिरावट और मासिक आधार पर 26% की भारी गिरावट देखी गई।तिपहिया वाहनों की बिक्री सितंबर में 1,02,426 इकाइयों के साथ एक और अपने अब तक के हाई लेवल पर पहुंच गई। ये49% सालाना और तीन फीसदी एमओएम वृद्धि है, जो अगस्त 2023 में 99,907 इकाइयों के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है।

Read also – हमारा मकसद बीजेपी को सत्ता से हटाना है-अब्बास हैदर

साल-दर-साल विश्लेषण से सभी सेक्टर्स में बढ़ोत्तरी का पता चलता है क्योंकि दोपहिया वाहनों में 22% की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि तिपहिया वाहनों में 49% बढ़ोतरी हुई।यात्री वाहनों में 19% की वृद्धि हुई जबकि कॉमर्शियल वाहनों में पांच फीसदी की वृद्धि हुई।एफएडीए ने भारत में ऑटो रिटेल के लिए त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद जताई है, एफएडीए का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी वाहनों की अधिक मांग बढ़ी है। खास तौर पर नए मॉडलों और दोपहिया वाहनों के नए सेगमेंट को लेकर।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *