सिंगर फरमानी नाज की भाभी से अवैध संबध में मारा गया चचेरा भाई,पिता और भाई ने ही रचा साजिश

(दीपा पाल )- सिंगर और यूट्यूबर फरमानी नाज  के पिता और भाई समेत चार लोगों को उनके चचेरे भाई की हत्या के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। फरमानी के पिता और भाई ने अवैध संबंधों के शक में फरमानी के चचेरे भाई की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर माफी में पांच अगस्त को 17 साल के खुर्शीद की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी मुजफ्फरनगर के एसपी (ग्रामीण) अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि जब इस मामले की जांच की गई तो सिंगर के पिता आरिफ, भाई फरमान और दो रिश्तेदारों जाकिर और फरियाद सहित पांच लोगों की संलिप्तता सामने आई. एसपी ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक अन्य आरोपी शाकिर फरार है।

Read also –राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर यात्रा पर रवाना, आज कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी

पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पूछताछ के दौरान फरमान ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के साथ फरमान के अवैध संबंध थे, इसी वजह से उसने खुर्शीद की हत्या कर दी. एसपी ने कहा कि अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *