Noida News: नोएडा में अमेरिकी नागरिक की 22वीं मंजिल से गिरकर मौत, NGO में करता था काम

Noida News- नोएडा एक्सटेंशन में रहने वाले 45 साल के एक अमेरिकी नागरिक की मंगलवार को एक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी की 22वीं मंजिल पर अपने अपार्टमेंट से कथित तौर पर गिरने के बाद मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि एंथनी क्रिस्टोफर एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के साथ काम करते थे और अपनी भारतीय पत्नी के साथ किराए के अपार्टमेंट में महागुन माईवुड सोसाइटी में रहते थे।पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे सोसायटी के सुरक्षा प्रबंधक नवीन कुमार ने स्थानीय बिसरख पुलिस थाने को सूचित किया कि क्रिस्टोफर ने 22वीं मंजिल के अपार्टमेंट से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी नागरिक के संदिग्ध आत्महत्या के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतक अमेरिकी नागरिक की भारतीय पत्नी पेशे से वकील हैं।पुलिस अधिकारी ने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञों और लोकल पुलिस की एक टीम हादसे की जगह पर पहुंची जिसके बाद शव को कब्जे में ले लिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read also – Noida News: नोएडा में अमेरिकी नागरिक की 22वीं मंजिल से गिरकर मौत, NGO में करता था काम

सेंट्रल नोएडा एडीसीपी ह्देश कठेरिया ने कहा कि सांय लगभग सात बजकर 40 मिनट पर, महागुन सोसयटी के सिक्योरिटी मैनेजर नवीन द्वारा बिसरख पुलिस स्टेशन पर सूचना दी गई कि उनकी सोसायटी में 18 टावर में 22वें फ्लोर पर रहने वाले एंथनी क्रिस्टोफर, जो कि यूके के नागरिक हैं, उनके द्वारा अज्ञात कारणों से कूद कर आत्महत्या की गई। सूचना पर तत्काल पुलिस, अन्य अधिकारीगण और एफएसएल की टीम मौकेे पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया गया, गहनता से सभी बिंदुओं पर विधित कार्रवाई की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *