मध्य प्रदेश: 18 अक्टूबर तक आ सकती है कांग्रेस की दूसरी सूची

मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल ने रविवार को कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की दूसरी सूची 18 अक्टूबर तक आ सकती है।पटेल ने कहा, “कई सीटें स्क्रीनिंग में हैं और सीईसी के पास जाएंगी, कुछ समय में हो जाएगा। सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। दूसरी सूची 18 अक्टूबर तक आ जानी चाहिए।”

कांग्रेस ने 17 नवंबर को 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव के लिए रविवार को अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।इसने राज्य पार्टी इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ सहित 69 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस विधायक  कमलेश्वर पटेल ने कहा कि बहुत सारी सीटें अभी स्क्रीनिंग हो चुकी हैं,

 Read also – लाल किले की रामलीला में पहुंचीं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी

अभी सीईसी में जाना है वो भी निराकरण हो जाएगा अभी समय है, जो निर्णय होगा वो बहुत ही सोच समझकर और सारे आंकलन करके, जो जीतने वाले प्रत्याशी होंगे पार्टी उन्हीं को टिकट देगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *