पुणे के नवले ब्रिज के पास ट्रक में आग लगी, नाबालिग समेत चार लोगों की मौत, दो घायल

Truck caught fire near Navale Bridge- पुणे में मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर नवले ब्रिज के पास सोमवार को एक ट्रक में आग लगने से एक नाबालिग सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। ये हादसा सोमवार रात करीब नौ बजे शहर के स्वामीनारायण मंदिर के पास हुआ।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “एक ट्रक, मकई के स्टोवर (मकई की फसल के बाद अवशेष) ले जा रहा था, जो सांगली से गुजरात जा रहा था। जब ट्रक स्वामीनारायण मंदिर चौक पर आया तो ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और वाहन ने एक दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी, जो पलट गया। मकई स्टोवर ले जा रहे वाहन ने एक कंटेनर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।”….Truck caught fire near Navale Bridge

Read also-नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, होती है अलौकिक ज्ञान की प्राप्ति

सिंहगढ़ रोड पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने बताया कि, “टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मकई स्टोेवर ले जा रहे ट्रक में आग लग गई और ड्राइवर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया केबिन में मौजूद छह लोगों में से चार की अंदर फंसने से जलकर मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चीफ फायर ऑफिसर देवेंद्र पोटफोडे ने बताया कि हादसा सोमवार रात करीब नौ बजे हुआ और दमकल की कई गाड़ियों और पानी के टैंकरों को तैनात करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस उपायुक्त (जोन तीन) सुहैल शर्मा ने बताया कि पुलिस और दमकल कर्मी सड़क को साफ करने में जुटे हैं और यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट दिया गया है।

(Source – PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *