प्रधानमंत्री मोदी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से वर्चुअली बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  गूगल और अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई से वर्चुअली बातचीत की। पीएम मोदी ने पिचाई के साथ बातचीत में भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग ईकोसिस्टम के विस्तार में भागीदारी से जुड़़ी गूगल की योजनाओं पर चर्चा की।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक पीएम मोदी ने भारत में क्रोमबुक्स के निर्माण के लिए एचपी के साथ गूगल की साझेदारी की सराहना की।

पीएमओ ने कहा  ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गूगल की 100 भाषाओं की पहल की तारीफ की और एआई टूल्स को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के प्रयासों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने गूगल को गुड गवर्नेंस लिए एआई टूल्स पर काम करने के लिए भी प्रेरित किया।पीएमओ ने बताया कि पीएम मोदी ने गांधीनगर में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट) में ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशंस सेंटर खोलने की गूगल के प्लान का स्वागत किया।

Read also – पुणे के नवले ब्रिज के पास ट्रक में आग लगी, नाबालिग समेत चार लोगों की मौत, दो घायल

पीएमओ ने बताया कि पिचाई ने मोदी को ‘गूगल पे’ और यूपीआई की पहुंच बढ़ाकर भारत में वित्तीय समावेशन में सुधार लाने की गूगल की योजनाआं के बारे में जानकारी दी।उन्होंने भारत के विकास पथ में योगदान देने के लिए गूगल की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।पीएम मोदी ने गूगल को एआई शिखर सम्मेलन में आगामी वैश्विक साझेदारी में योगदान करने के लिए भी आमंत्रित किया। भारत दिसंबर 2023 में दिल्ली में इस सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *